13 February, 2015

प्रवक्ता परीक्षा बोर्ड की चुनौती

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) का तीन चरण पूरा हो जाने के बाद अब प्रवक्ता पदों की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के लिए चुनौती है। इसका पहला चरण 15 फरवरी को है जिसमें दो लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस चरण में 12 विषयों की परीक्षाएं होंगी। प्रवक्ता परीक्षाओं के लिए भी मंडल मुख्यालय ही केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन को इसके पर्यवेक्षण का दायित्व दिया गया है। बोर्ड की ओर से नियुक्ति किए गए पर्यवेक्षक शुक्रवार से जिलों के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगे। आसपास के मंडल मुख्यालयों के लिए पर्यवेक्षकों को शनिवार को भेजा जाएगा। इस परीक्षा में जीव विज्ञान में 18009, हंिदूी 43999, अर्थशास्त्र 26945, इतिहास 46789, नागरिक शास्त्र 29127, कृषि 3675, रसायन 17866, गृह विज्ञान 7223, संगीत वादन 217, मनोविज्ञान 2992, सैन्य विज्ञान 665 और उर्दू के लिए 2062 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 


News Source-Dainik Jagran

प्रवक्ता परीक्षा बोर्ड की चुनौती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: