17 April, 2017

चंद्रशेखर जयंती पर आज छुट्टी बरकरार

लखनऊ विशेष संवाददातापूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जंयती 17 अप्रैल को होने वाला अवकाश इस साल बरकरार रहेगा। शासन के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि इस दिन छुट्टी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसीलिए सोमवार को सरकारी दफ्तरों व स्कूल कालेजों में छुट्टी है। असल में रविवार को दिन भर 17 अप्रैल की छुट्टी रद्द होने की चर्चा चलती रही। इसकी वजह भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर स्कूलों में अवकाश रखने पर सवाल उठाये थे। उनका कहना है कि इस रोज स्कूल खोलकर महापुरुषों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए। इस कारण छुट्टी रद्द होने की संभावनाएं जताई जाती रहीं। सीएमएस समेत शहर के कई स्कूलों ने बच्चों के अभिभावकों को छुट्टी रद्द होने का संदेश भेज दिया था। बताते चलें कि अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में चंद्रशेखर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया था। भाजपा सरकार बनने के बाद अब कुछ अवकाशों को खत्म करने की चर्चा चल रही है।

चंद्रशेखर जयंती पर आज छुट्टी बरकरार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: