प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में
ढाई लाख से अधिक महिलाएं आएंगी। उन्हें प्रयागराज और आसपास के जिलों में
स्कूलों में ठहराया जाएगा। इन स्कूलों में सुरक्षा के लिए महिला पुलिस
कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
स्कूलों
में अभी से सफाई के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक से
स्कूलों की सूची ली गई है। महिलाओं को ऐसे स्कूलों में ठहराया जाएगा, जहां
बंदोबस्त पहले से ही अच्छे हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा
को लेकर भी बैठक की है। इसमें तय किया गया कि सभी स्कूलों की कमान महिला
पुलिसकर्मियों को दी जाए। कम से कम तीन से चार महिला सिपाही सभी स्कूलों
में लगाई जाएं। जरूरत पड़ने पर माघ मेले का स्टाफ लिया जाएगा। इसके लिए
पुलिस प्रशासन से ड्यूटी अभी से लगाने को कहा गया है।
बसों
में भी महिला सुरक्षा : जिन बसों से महिलाओं को प्रयागराज लाया जाएगा, उन
बसों में भी महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगी। दो-दो सुरक्षाकर्मी हर बस में
लगाई जाएंगी। ये सुरक्षाकर्मी महिलाओं को अपने ब्लॉक से प्रयागराज लाएंगी
और वापस पहुंचाएंगी।
0 comments:
Post a Comment