पुरानी पेंशन पर खामोश भाजपा,सपा सरकार आने पर बहाल होगी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन- अखिलेश यादव
जयंत
चौधरी के भाजपा के बुलावे के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव ने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती है। सपा ने कहा है
कि आने वाले दिनों में पुरानी पेंशन बहाल होगी।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव
आचार संहिता का उल्लंघन कर पुरानी और नई पेंशन में अंतर बता रहे हैं।
लेकिन जितने भी सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं इसीलिए
पार्टी ने तय किया है कि पुरानी पेंशन बहाल होगी।
अखिलेश
यादव ने कहा कि बिजली का उत्पादन उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ा है। सपा सरकार
में बनाई गई बिजली लोगों को मिल रही है। इसीलिए सपा ने तय किया है कि 300
यूनिट बिजली घरेलू कनेक्शनों पर फ्री मिलेगी। लोगों के घरों में अधिक बिलों
का करंट आ रहा है। पहले की तरह किसानों की सिंचाई मुफ्त की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। यूपी में
कानून व्यवस्था पहले से ठीक थी। इस सरकार ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर
दिया। जो बदलाव शुरू किए गए थे वे खत्म कर दिए गए। उत्तर प्रदेश में
महिलाएं और बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। सबसे ज्यादा अन्याय उत्तर
प्रदेश में हो रहा है।
0 comments:
Post a Comment