01 February, 2022

डायट के तीन प्रवक्ताओं का चयन निरस्त

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में चयनित तीन प्रवक्ताओं का चयन अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण निरस्त कर दिया है।



उप सचिव विनीता सिंह के मुताबिक प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद पर औपबिंधिक रूप से चयनित तारा देवी का चयन निरस्त करते हुए उनके स्थान पर पूजा उपाध्याय के चयन की संस्तुति की गई है। प्रवक्ता रसायन विज्ञान की औपबंधिक चयन सूची में शामिल वरुण कुमार का चयन निरस्त करते हुए उनके स्थान पर अविनाश कुमार सिंह के नाम को संस्तुति किया है। जबकि प्रवक्ता अंग्रेजी में चयनित श्याम सुंदर पाठक की जगह संजय शर्मा का चयन हुआ है।

डायट के तीन प्रवक्ताओं का चयन निरस्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: