काफी दिनों से समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल रहा है हर डिपार्टमेंट में नौकरियां निकली जा रही हैं जैसी नौकरियों कि बाढ सी आ गयी हो | नौकरियों के बारे में पढ़कर एक बात याद आती है .आपने अक्सर देखा होगा कि ठंडो में रजाई गद्दों की दुकानों पर लिखा देखा होगा रजाइयां ही रजाइयां ,गद्दे ही गद्दे | उत्तर प्रदेश में भी आज कल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है ,नौकरियां ही नौकरियां | क्या इन नौकरियों का कोई परिणाम निकलेगा या सरकार के लुभावने वादे हैं | अपने डिपार्टमेंट से समबन्ध रखने वाला बड़ा अधिकारी या मत्री रिक्त पदो की भर्ती की बात कर रहे है कि इन रिक्त पदो को जल्दी से भरा जाये इन सब को अभी क्यो याद आ रहा है इन रिक्त पदो के बारे में, जबकि सरकार को बने काफी समय हो गया जब से कहाँ बेठे थे | क्या यह सब 2014 के लोक सभा चुनाव को देख कर किया जा रहा है | नौकरी तो निकाली जा रही है पर सुनने वाला कोई नहीं है| अब शिक्षा मित्रों को ही ले लीजिये उन की कोई नहीं सुन रहा वो रोज अनसन की धमकी देते और कर भी रहे है पर किसी के कान पर जु तक नहीं रेंग रही है न तो कोई उनके समायोजन की बात कर रहा है न ही उनकी वेतन बढ़ाने के बारे में बात करता है बस सरकार एक दूसरे के ऊपर डालती रहती है | और हा एक और सबसे बड़ा उदहारण टीईटी का ही ले लीजिए हर कॉम्पटिशन का अपना एक स्टैण्डर्ड होता है और होना भी चाहिए उस से भी खिलवाड़ कर दिया है कॉम्पटिशन का स्टैण्डर्ड नहीं गिरना चाहिए इस से उस कॉम्पटिशन की गुडवत्ता ख़तम होने लगाती है | अब आरक्षित वर्ग के लिए कर दिया है उनके 150 में से 82 नंबर आते है तो वो पास माने जायेगे क्या टीईटी के सभी कैंडिडेट के साथ न्याय किया है.? क्या लोक सभा चुनाव 2015 में होते तो सरकार ऐसा कदम उठाती? अब उर्दू टीचर क़ि भर्ती को ही ले लो पहले तो उनको सभी को मुबारक बाद देता हूँ जिनका उर्दू टीचर के लिए सिलेक्शन हुआ है | उर्दू टीचर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है कुछ तो इसी सरकार में नोकरी पाये है और इसी सरकार के साथ सेवानिवृत हो जायेंगे क्यों उर्दू क़ि वेकेंसी कम थी इस लिए भर गई. मुझे तो लाता है सब सरकारों के लुभाने वादे है . आप भी अपना मत कमेंट के द्वारा दे सकते है|
Home /
काफी दिनों से समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल रहा है हर डिपार्टमेंट में नौकरियां निकली जा रही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment