Home /
एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती इसी माह से
09 September, 2014
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
राज्य
ब्यूरो, लखनऊ : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के
सात हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी। भर्ती के लिए
विज्ञापन 23 सितंबर को प्रकाशित करने का इरादा है। वहीं भर्ती प्रक्रिया
को 20 दिसंबर तक पूरा करने की मंशा है। शासन ने संयुक्त शिक्षा निदेशकों से
जिलेवार और आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा तलब किया है। 1जिलेवार
और आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा सार्वजनिक होने से भर्ती में
गड़बड़ी की गुंजायश कम हो जाएगी। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए
अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पहले माध्यमिक शिक्षा
विभाग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने का
फैसला किया था। इसके लिए नियमावली में संशोधन किया जाना था। नियमावली में
संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को प्रस्ताव
भेजा गया था। मूल नियमावली में एलटी ग्रेड शिक्षकों का नियुक्ति प्राधिकारी
क्षेत्रीय उप निदेशक (डीडीआर) है जबकि नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव
में संयुक्त निदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी बनाया गया है। इस पर कार्मिक
विभाग ने आपत्ति जतायी थी। कार्मिक विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले
संस्थागत वित्त विभाग का अभिमत लेने के लिए भी कहा था। कार्मिक विभाग की इन
आपत्तियों को दूर करने में काफी समय लगता। लिहाजा विभाग ने
फिलहाल 7000 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अब ऑफलाइन आवेदन मांगने
का फैसला किया है।
0 comments:
Post a Comment