लखनऊ में शिक्षकों के आधे पद खाली चल रहे हैं। इस कारण
विभागों में पढ़ाई करवाना चुनौती भरा काम हो गया है। कुल 432 पदों में से
215 पद खाली होने से विभागों में कक्षाएं चलाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई
को पटरी पर लाने के लिए लविवि प्रशासन ने खाली पदों को भरने का काम शुरू कर
दिया है। पहले चरण में लविवि 124 खाली पदों को भरेगा। इन खाली पदों पर
भर्ती के लिए 29 अगस्त तक आवेदन करना होगा। दोबारा नैक मूल्यांकन के लिए यह
कवायद शुरू की गई है। पहले चरण में जिन 124 पदों पर भर्ती होगी
उसमें प्रोफेसर के 27 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 36 व असिस्टेंट प्रोफेसर के
61 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। लविवि की वेबसाइट
666.’‘4ल्ल्र5.ंङ्घ.्रल्ल पर विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट
प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध है। लविवि के
प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय कहते हैं कि एक-दो दिनों में शिक्षकों की
भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। अभी विज्ञापन को अंतिम रूप दिया
जा रहा है अभी यह संख्या बढ़ सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन हर विभाग में
नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू हो इसके लिए काफी बारीकी से काम किया जा
रहा है। मालूम हो कि लविवि प्रशासन सितंबर से दिसंबर के बीच दोबारा
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से मूल्यांकन के लिए आवेदन
करने की तैयारी कर रहा है। मालूम हो कि लविवि को नैक मूल्यांकन में पिछले
साल बी ग्रेड मिला था। उसे 2.76 सीजीपीए मिला था और वह मात्र 0.24 सीजीपीए
से ए ग्रेड पाने से चूक गया था। इस बार लविवि कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। लविवि 189 शिक्षकों के पदों पर कर पाएगा भर्ती : में शिक्षकों के कुल
करीब 215 पद खाली बताए जा रहे हैं। मगर इसमें तमाम ऐसे शिक्षक
हैं जिन्होंने छुट्टी लेकर दूसरे विवि में शिक्षक पद पर नियुक्ति ले ली है।
इसमें तकनीकी पेच यह है कि जब तक इनकी छुट्टियों का हिसाब-किताब नहीं हो
जाता और कार्यपरिषद से अनुमोदन लेकर खाली घोषित नहीं करता है, तब तक इन
पदों को खाली नहीं माना जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय इन
विभागों में होगी भर्ती
पहले चरण में 124 पदों पर जिन विभागों में भर्ती
होगी उसमें प्राचीन इतिहास, अरेबिक, अरब कल्चर, अर्थशास्त्र, भूगर्भ
विज्ञान, अंग्रेजी, जर्मन, रशियन, हिंदी, पत्रकारिता, विधि, भाषा विज्ञान,
पुस्तकालय विज्ञान, एमआइएच, पर्शियन, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोक
प्रशासन, संस्कृत, तिब्बती, समाजकार्य, समाजशास्त्र, पाश्चात्य इतिहास,
व्यवहारिक अर्थशास्त्र, कॉमर्स, बॉयो केमेस्ट्री, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान व
मानव विज्ञान शामिल हैं।
News Source-Dainik Jagran
शिक्षकों के आधे रिक्त पदों पर होगी भर्ती
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: latestuptetnews
✍नोट:- latestuptetnews.blogspot.com पर सभी पब्लिश पब्लिश Google Search से लीं गयीं है. खबर का प्रयोग करने से पहले पाठक इन ख़बरों की वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा.
Primary Ka Master
PRIMARY KA MASTER | UP PRIMARY KA MASTER | PRYMARYKAMASTER | PRIMARY KA MASTER COM | UPTET PRIMARY KA MASTER | UPTET NEWS | UPTET LATEST NEWS | UPTET HELP | UPTET BLOG | UP TET NEWS | UP KA MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC NEWS | BASIC SHIKSHA | UP BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC SHIKSHA NEWS | PRIMARY KA MASTER CURRENT NEWS | PRIMARY MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS TODAY | BASIC NEWS | PRIMARY KA MASTER NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD NEWS | UP BASIC SHIKSHA | SUPER TET | प्राइमरी का मास्टर | बेसिक शिक्षा न्यूज
0 comments:
Post a Comment