स्कूलों में तीन भाषा फामरूले के तहत छात्रों को पहले से पढ़ रहे विषय को
नहीं छोड़ना होगा। इस फामरूले के तहत भारतीय भाषाओं की अनिवार्यता को
सातवीं कक्षा से ही लागू किया जाएगा। इसके बाद की कक्षा के छात्र पहले से
पढ़ रहे विषयों को दसवीं तक पढ़ सकेंगे। इसी तरह संस्कृत पढ़ने की भी
अनिवार्यता नहीं होगी। 1केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय के सूत्र कहते
हैं कि तीन भाषा फामरूले को अगले सत्र से लागू करने पर तो सरकार दृढ़संकल्प
है ही, लेकिन यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि इससे छात्रों को कोई
समस्या नहीं हो। ऐसे में सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के तहत
आने वाले स्कूलों में फ्रेंच या जर्मन आदि विषयों को पहले से पढ़ रहे छात्र
अब दसवीं तक उसकी पढ़ाई कर सकेंगे। इससे स्कूलों को नए विषयों के अध्यापक
तलाशने और रखने के लिए भी समय मिल सकेगा।
दसवीं तक तीन भाषा का फामरूला
अनिवार्य होगा, लेकिन इसके तहत संस्कृत अनिवार्य नहीं होगी। इसकी जगह कोई
छात्र चाहे तो अपनी क्षेत्रीय भाषा भी चुन सकता है। संविधान की आठवीं
अनुसूची के तहत शामिल सभी भाषाओं को इसके तहत शामिल किया गया है।
इसके बाद
भी अगर कोई छात्र फ्रेंच या जर्मन आदि विदेशी भाषाएं पढ़ना चाहता है तो
अतिरिक्त विषय के तौर पर उसे पढ़ सकता है। तमिलनाडु और पुडुचेरी को छोड़ कर
देशभर में यह फामरूला लागू होगा। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति
ईरानी ने यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि स्कूलों में तीन भाषा
फामरूले के तहत विदेशी भाषा की बजाय संस्कृत पढ़ाना होगा। मौजूदा मंत्री ने
हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि संस्कृत को अनिवार्य नहीं किया गया
है। jagran
पहले से दूसरी भाषा पढ़ रहे छात्रों को नहीं होगी
परेशानी आगामी सत्र से होगा लागू दसवीं तक पढ़ाई कर सकेंगे
7वीं कक्षा से लागू होगा तीन भाषा फामरूला संस्कृत पढ़ने की नहीं होगी आनिवार्यता
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: latestuptetnews
✍नोट:- latestuptetnews.blogspot.com पर सभी पब्लिश पब्लिश Google Search से लीं गयीं है. खबर का प्रयोग करने से पहले पाठक इन ख़बरों की वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा.
Primary Ka Master
PRIMARY KA MASTER | UP PRIMARY KA MASTER | PRYMARYKAMASTER | PRIMARY KA MASTER COM | UPTET PRIMARY KA MASTER | UPTET NEWS | UPTET LATEST NEWS | UPTET HELP | UPTET BLOG | UP TET NEWS | UP KA MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC NEWS | BASIC SHIKSHA | UP BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC SHIKSHA NEWS | PRIMARY KA MASTER CURRENT NEWS | PRIMARY MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS TODAY | BASIC NEWS | PRIMARY KA MASTER NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD NEWS | UP BASIC SHIKSHA | SUPER TET | प्राइमरी का मास्टर | बेसिक शिक्षा न्यूज
0 comments:
Post a Comment