ये भर्तियां 12011 प्रधानाचार्य : 910 पदों के लिए साक्षात्कार का पैनल घोषित नहीं।
प्रवक्ता : 393 पदों के लिए बीते वर्ष जून में परीक्षा हो चुकी रिजल्ट अभी घोषित नहीं।
स्नातक शिक्षक : 1479 पदों के लिए लिखित परीक्षा 15, 16 व 17 जून 2016 को हो चुकी है। 12013 प्रधानाचार्य : 599 पद के लिए मिले आवेदनों की मेरिट बन रही, तब साक्षात्कार कराने की तैयारी।
प्रवक्ता : 878 पदों का परिणाम घोषित और अधिकांश को नियुक्ति दी जा चुकी। इतिहास विषय के 47 पदों का प्रकरण कोर्ट के आदेश पर रुका।
स्नातक शिक्षक : 6028 पदों के लिए हुए इम्तिहान में गणित, विज्ञान, कला, संगीत वादन, संगीत गायन, उर्दू, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, कृषि के परिणाम घोषित और नियुक्तियां दी जा चुकी।
छह विषयों का तैयार रिजल्ट फंसा
चयन बोर्ड में
टीजीटी के छह विषयों के रिजल्ट जारी होने थे। इसमें हंिदूी में बालक वर्ग
के 838 व बालिका वर्ग के 71 पदों पर, सामाजिक विज्ञान में बालक वर्ग में
720 और बालिका वर्ग में 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए। संस्कृत
में 472, शारीरिक शिक्षा में 194, सिलाई में 13 व कताई-बुनाई में चार पदों
के लिए भर्ती शुरू की गई थी। सामाजिक विज्ञान के लिए 1.11 लाख से अधिक
अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हिन्दी के लिए 60 हजार से अधिक जबकि शारीरिक
शिक्षा के लिए तकरीबन 28 हजार अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। संस्कृत के
लिए 31 हजार से अधिक, सिलाई के लिए 630, कताई-बुनाई विषय में भर्ती के लिए
तकरीबन 300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें सामाजिक विज्ञान व शारीरिक
शिक्षा का रिजल्ट तैयार है, जबकि अन्य चार विषयों हंिदूी, संस्कृत,
कताई-बुनाई और सिलाई का रिजल्ट बन रहा था।
2016 की लिखित परीक्षा
पर भी असर
चयन बोर्ड ने प्रवक्ता (7950) व स्नातक शिक्षक (1344) यानी
टीजीटी-पीजीटी 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए थे। करीब 12 लाख से अधिक
अभ्यर्थियों ने इसमें दावेदारी की है। चयन बोर्ड इसकी लिखित परीक्षा आगामी
मई माह में कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सारी गतिविधि रोकने के
निर्देश से इस परीक्षा पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है।
9342
एलटी ग्रेड भर्ती अधर में
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में 9342
पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए
जा चुके हैं। शिक्षा निदेशालय पहली बार राज्य स्तर पर यह भर्ती करा रहा है।
मंगलवार तक निदेशालय का दावा था कि भर्ती के लिए मेरिट तैयार हो रही है,
लेकिन बुधवार को दोपहर बाद उसके भी सुर बदल गए। माध्यमिक शिक्षा के अपर
निदेशक रमेश ने बताया कि मेरिट जल्द तैयार नहीं हो पा रही है। फिलहाल भर्ती
प्रक्रिया अभी आगे नहीं बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने भर्ती रोकने के लिए किसी
का भी निर्देश मिलने से इन्कार किया है।
2016 की लिखित परीक्षा पर भी असर
1चयन बोर्ड ने प्रवक्ता (7950) व स्नातक
शिक्षक (1344) यानी टीजीटी-पीजीटी 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए थे। करीब
12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इसमें दावेदारी की है। चयन बोर्ड इसकी लिखित
परीक्षा आगामी मई माह में कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सारी गतिविधि
रोकने के निर्देश से इस परीक्षा पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है।
इलाहाबाद प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व स्नातक शिक्षक की भर्तियों पर शासन ने रोक लगा दी है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सारी गतिविधि ठप हो गई हैं। इधर यहां तेजी से जारी हो रहे परीक्षा परिणाम, साक्षात्कार और नियुक्तियों की कार्रवाई अगले आदेश तक रुकी रहेगी। इस फरमान का वर्ष 2011, 2013 व 2016 की 15 हजार भर्तियों पर सीधा असर पड़ा है।
प्रदेश की नई सरकार ने भर्तियों में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग इलाहाबाद के साक्षात्कार व परीक्षा परिणाम रोकने का आदेश हुआ है। उसी क्रम में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में चल रही भर्ती प्रक्रिया रोकी गई है। चयन बोर्ड के कुछ सदस्यों की योग्यता को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इन सदस्यों को काम करने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोका भी था। इस बीच चयन बोर्ड में तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया चली, लेकिन कुछ सदस्यों, अफसर व कर्मचारियों पर युवाओं को शिक्षक बनाने के एवज में सेटिंग-गेटिंग के खूब आरोप लगे। इसके अलावा चयन बोर्ड में भी प्रश्नों के गलत जवाब व कई-कई बार आंसर शीट जारी करने की नौबत आई। इससे तमाम प्रकरण न्यायालय की चौखट तक पहुंचे हैं।
यह सभी मामले नई सरकार के संज्ञान में आने पर फिलहाल भर्तियों को रोकने का आदेश हुआ है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार का दोपहर में फोन घनघनाया और उन्होंने अग्रिम आदेशों तक नियुक्ति प्रक्रिया रोकने का फरमान सुनाया। चयन बोर्ड की ओर से बताया गया कि शासन के आदेश पर सारी गतिविधि रोक दी गई है। अगला आदेश मिलने पर उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
अशासकीय कॉलेजों में भर्तियां रुकीं
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: latestuptetnews
✍नोट:- latestuptetnews.blogspot.com पर सभी पब्लिश पब्लिश Google Search से लीं गयीं है. खबर का प्रयोग करने से पहले पाठक इन ख़बरों की वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा.
Primary Ka Master
PRIMARY KA MASTER | UP PRIMARY KA MASTER | PRYMARYKAMASTER | PRIMARY KA MASTER COM | UPTET PRIMARY KA MASTER | UPTET NEWS | UPTET LATEST NEWS | UPTET HELP | UPTET BLOG | UP TET NEWS | UP KA MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC NEWS | BASIC SHIKSHA | UP BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC SHIKSHA NEWS | PRIMARY KA MASTER CURRENT NEWS | PRIMARY MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS TODAY | BASIC NEWS | PRIMARY KA MASTER NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD NEWS | UP BASIC SHIKSHA | SUPER TET | प्राइमरी का मास्टर | बेसिक शिक्षा न्यूज
0 comments:
Post a Comment