24 March, 2017

बेसिक शिक्षा की हजारों भर्तियों पर भी लगी रोक

उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के लिए चल रही भर्तियां भी गुरुवार को रोक दी गई हैं। शासन के निर्देश पर परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया है। इस कदम से करीब 80 हजार भर्तियां प्रभावित हो रही हैं। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से विभिन्न आयोग व चयन बोर्ड आदि में चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोका जा चुका है। इसका कारण भर्तियों में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें मिलना है। इसी क्रम में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की भी सभी भर्तियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। यहां पर तीन भर्तियों की प्रक्रिया चल रही थी, जबकि एक भर्ती की काउंसिलिंग अगले माह होना प्रस्तावित है। सभी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। तीनों भर्तिर्यो का आदेश पिछले साल अक्टूबर व दिसंबर में शासन ने दिया था। परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भर्तियों पर रोक का लिखित आदेश जारी कर दिया है।

बेसिक शिक्षा की हजारों भर्तियों पर भी लगी रोक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: