07 September, 2017

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाहीजी का घर और ससुराल पुलिस छावनी में तब्दील।

शिक्षामित्रों के लिए नित्य नए जुल्म ढाने वाली मौजूदा भाजपा सरकार ने अब शिक्षामित्रों को जेल में डालने और नेताओं को नजरबंद करने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। बुधवार की रात्रि में कुशीनगर जनपद पुलिस की दर्जनों गाड़ियां प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के पैतृक गांव स्थित घर पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। पर जितेंद्र शाही बाहर होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े सके, पुलिस ने इसके बाद जितेंद्र शाही के ससुराल में पहुंच वहां भी जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया। पर पुलिस को वहां भी नाकामी ही मिली। पुलिस टीम ने इसके साथ ही जिला अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार करने के लिए उनके गांव में स्थित घर पर छापा मारा। यह सब पुलिसिया कार्यवाही शासन के निर्देशन में शिक्षामित्रों के आंदोलन को दबाने के लिए किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने बताया कि चाहे यह जुल्मी सरकार शिक्षामित्रों पर जितना जुल्म कर ले, शिक्षामित्र अपना हक वापस लिए वगैर चुप नहीं बैठने वाले हैं। शांति कायम रखते हुए मेरा शिक्षामित्रों से अपील है कि वे आंदोलन की धार को कम न होने दें। शिक्षामित्रों ने पहले भी तमाम बार कुर्बानियां दी है और हमेशा विजयश्री प्राप्त किया है। आखिर कब तक यह सरकार हमारा उत्पीड़न करेगी। सरकार एक दिन खुद थक कर हमारी मांगे मानने के लिए विवश होगी।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाहीजी का घर और ससुराल पुलिस छावनी में तब्दील। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: