09 January, 2014

अब विशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग पत्राचार से बीएड वाले भी कर सकेगे

 अब विशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग पत्राचार से बीएड वाले भी कर सकेगे

 पत्राचार से बीएड करने वालों को विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण देने का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2004 में बीएड करने वालों से प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक पद हेतु आवेदन मांगे गए थे। पत्राचार से बीएड करने वालों ने भी  इसमें आवेदन किया था, लेकिन उस समय पत्राचार  से बीएड करने वालों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया था | सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन्हें प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू हुई तो जाति प्रमाण पत्र का मामला फंस गया। जब पत्राचार से बीएड करने वाले काउंसलिंग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पहुंचे तो पति के नाम पर जाति प्रमाण पत्र देने वाली महिलाओं को इससे अलग कर दिया गया। एससीईआरटी ने इस संबंध में शासन से निर्देश मांगा था। अब वहां से स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि काउंसलिंग के समय भी पिता के नाम जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया है तो उसे प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

अब विशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग पत्राचार से बीएड वाले भी कर सकेगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: