उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सहायक अध्यापक उर्दू भाषा हेतु नियुक्ति पत्र जारी करने के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिये है, परन्तु अभी भी नियुक्ति पत्र डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से होगें या मैनुअल इस सम्बन्ध में स्थिति अभी भी अस्पष्ट है। चूंकि शासन द्वारा सहायक अध्यापक उर्दू भाषा हेतु ऑनलाइन आवेदन मॉगे गये थे, ऑनलाइन प्रक्रिया में नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से निर्गत किये जाते है, परन्तु शासन द्वारा इस सम्बन्ध में कोई भी बेवसाइट का लिंक जारी नहीं किया है जिससे ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किये जा सके। इस क्रम में निम्नांकित आदेश को पढ़ने से प्रतीत होता है कि नियुक्ति पत्र कार्यालय आदेश पर मैनुअल जारी किये जायेगें। आंशिक जनपदों में नियुक्ति पत्र मैनुअल जारी होने के संकेत प्राप्त हुए है।
Home /
उर्दू भाषा के सहायक अध्यापक पद हेतु नियुक्ति पत्र के सम्बन्ध आदेश जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment