परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयो में उत्तर प्रदेश सरकार ने विज्ञानं और गणित के 29334 सहायक अध्यापको की भर्ती हेतु कॉउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार 12 फरवरी 2014 से 21 फरवरी 2014 के मध्य काउन्सलिंग आयोजित की जायेगी तथा मेरिट दि0 10 फरवरी 2014 के विज्ञापन में प्रकाशित किया जायेगा।
श्रेष्टता सूची का प्रकाशन वेबसाइट पर जनपद वार 5 फरवरी 2014 को सम्भावित किया गया है| जनपद वार कट ऑफ सूची 10 फरवरी का प्रकाशन जनपद के सर्वाधिक प्रसारित समाचार पत्र में किया जायेगा| कट ऑफ के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थिओं के अभिलेखो का सत्यापन/जाँच 12 फरवरी से 21 फरवरी के मध्य किया जायेगा| अदालत के आदेशो की सम्भावना को दृष्टिगत करते हुए अंतिम चयन सूची का अनुमोदन 25 फरवरी तक किया जायेगा| इसका अर्थ यह है कि कॉउंसलिंग तो हो जायेगी मगर नियुक्ति अदालत के आदेशो पर निर्भर करेगी|
संजय सिन्हा, सचिव, उ0प्र बे0शिक्षा परिषद द्वारा गणित/ विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों के नियुक्ति हेतु काउन्सलिंग समय सारिणी पत्र जारी कर दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment