18 January, 2014

डायट बीटीसी अभ्यर्थियों की गलती सुधारेगा

बीटीसी अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन में जो गलतियां कि गई है उनको अब जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सुधारेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने ये निर्देश सभी डायट प्राचार्यों को दिए हैं। यदि अभ्यर्थी के द्वारा सुधार के लिए प्रत्यावेदन नहीं करने पर भी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इन गलतियां को सही करेगा | आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख भी 15 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई है। 21 जनवरी को सभी अपात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट एससीईआरटी को भेजनी होगी। इस साल  बीटीसी के दाखिलों ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे | पर अभ्यर्थियों द्वारा इन आवेदनों  कई गलतियां करी है जैसे - अपना पता, आरक्षण प्रमाण पत्र की जानकारी और अंक लिखने में  | अभ्यर्थियों को दस्तावेज की जांच करने से पहले संशोधन के लिए काफी समय दिया था | डायट  द्वारा दस्तावेज कि जांच के बाद पाया गया कि कई अभ्यर्थियों के आवेदन गलत जानकारी के आधार पर निरस्त हो गए थे। इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने गलतियां सुधारने के लिए अपील की। शासन ने सभी तरह के संशोधनों के निर्देश एससीईआरटी को दिए थे। फिर ९ जनवरी से 15 तक संशोधनों के लिए वेबसाइट खोली गई थी। अभ्यर्थियों के इस बीच आए प्रत्यावेदनों के आधार पर डायट स्तर से वे संशोधन किए जा रहे हैं। कई बार संशोधनों का मौका देने के बावजूद काफी अभ्यर्थी रह गए हैं जिन्होंने प्रत्यावेदन ही नहीं किया। इस वजह से काउंसलिंग का अगला चरण यानी विकल्प चुनने व कॉलेज आवंटन का काम शुरू नहीं हो पा रहा। एससीईआरटी ने इसी को देखते हुए एक बार फिर से संशोधन का मौका दिया है। यह निर्देश भी सभी डायट प्राचार्य को दिए हैं कि वे खुद ही अपने स्तर से ये संशोधन 20 जनवरी तक करवा दें। यह भी कहा गया है कि डायट में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मौजूद ही हैं और ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध हैं। उससे देखकर वे खुद संशोधन करवा दें। फिर जो अभ्यर्थी अर्ह न हों उनकी लिस्ट 21 जनवरी तक तैयार करके भेज दें।

डायट बीटीसी अभ्यर्थियों की गलती सुधारेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: latestuptetnews

0 comments: