Home / प्रशिक्षु शिक्षकों के 42,761 पद भरे : बेसिक शिक्षा सचिव रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी को डायट प्राचार्य व बीएसए के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे
परिषदीय
प्राथमिक स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को लेकर सचिव
बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता 24 फरवरी को सभी बीएसए और डायट प्राचार्यो के साथ
वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे। इस बारे में सभी बीएसए और डायट प्राचार्यों को
निर्देश दे दिया गया है। उनसे कहा गया है कि प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के
सभी विवरण संग 24 फरवरी को एनआइसी पर मौजूद रहें। जब सचिव बेसिक शिक्षा ने
बीती 11 तारीख को समीक्षा की थी तो उस तिथि तक 42500 अभ्यर्थियों को
नियुक्ति पत्र जारी किये जा चुके थे जिसमें से 41612 ने कार्यभार ग्रहण
किया था।
News Source- Dainik Jagran
प्रशिक्षु शिक्षकों के 42,761 पद भरे
लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अब तक
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद 42,761 ने अपनी जॉइनिंग दे दी है। राज्य
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को जिलों से मिली
जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु शिक्षकों के जॉइनिंग की प्रक्रिया अभी जारी
है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता बचे रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी
को डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग करके अब तक की प्रगति की जानकारी लेंगे। अधिकारियों को
तैयारियों के साथ नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) पर दोपहर 1 बजे से
उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रों को नियुक्ति पत्र देने की
प्रक्रिया पहले चरण में 19 जनवरी और दूसरे चरण में 29 जनवरी से शुरू हुई।
सचिव बेसिक शिक्षा ने 11 फरवरी को एससीईआरटी निदेशालय में डायट प्राचार्य व
बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर बांटे गए नियुक्ति पत्रों तथा
जॉइनिंग की जानकारी ली थी। साथ ही निर्देश दिया था कि रिक्त पदों को जल्द
भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। जानकारों की मानें तो अधिकतर जिलों के
बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने रिक्त पदों की सूचना डायट प्राचार्यों को नहीं
दी है। सचिव 24 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिलों से सूचना
प्राप्त करेंगे कि रिक्त पदों को भरने के लिए अब तक क्या किया गया है।
News Source-Amar Ujala
परिषदीय
स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए तीसरी चयन सूची पर
24 फरवरी की वीडियो कांफ्रेंन्सिग के बाद फैसला होगा।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस दिन बेसिक शिक्षा सचिव एच.एल.गुप्ता
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंन्सिग करेंगे। इसमें
यह मालूम किया जायेगा कि अब तक कितने लोगों को नियुक्ति पत्र जारी हो चुके
हैं और कितने लोग ज्वाइन कर चुके हैं? किस जिले में कितने पद खाली हैं?
इसकी समीक्षा के बाद ही तीसरी चयन सूची जारी होगी। हालांकि, अब तक 45 हजार
प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा ज्वाइन करने की जानकारी है।
News Source-Hindustan
प्रशिक्षु शिक्षकों के 42,761 पद भरे : बेसिक शिक्षा सचिव रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी को डायट प्राचार्य व बीएसए के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: latestuptetnews
✍नोट:- latestuptetnews.blogspot.com पर सभी पब्लिश पब्लिश Google Search से लीं गयीं है. खबर का प्रयोग करने से पहले पाठक इन ख़बरों की वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा.
Primary Ka Master
PRIMARY KA MASTER | UP PRIMARY KA MASTER | PRYMARYKAMASTER | PRIMARY KA MASTER COM | UPTET PRIMARY KA MASTER | UPTET NEWS | UPTET LATEST NEWS | UPTET HELP | UPTET BLOG | UP TET NEWS | UP KA MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC NEWS | BASIC SHIKSHA | UP BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC SHIKSHA NEWS | PRIMARY KA MASTER CURRENT NEWS | PRIMARY MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS TODAY | BASIC NEWS | PRIMARY KA MASTER NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD NEWS | UP BASIC SHIKSHA | SUPER TET | प्राइमरी का मास्टर | बेसिक शिक्षा न्यूज
0 comments:
Post a Comment